Não gostou? Não há problema! Pode devolver no prazo de 30 dias
Não há como errar com um vale de oferta. O presenteado pode escolher qualquer produto da nossa oferta.
Política de devolução de 30 dias
प्रकाशित पुस्तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग HSSC द्वारा विभिन्न पदों के लिए चयन हेतु आयोजित भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। परीक्षा के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित यह पुस्तक इस परीक्षा के लिए अति-उपयोगी है।
पुस्तक में सुनियोजित अध्यायों में संयोजित विशेष पठन-सामग्री तथा अनेक बहु-विकल्पीय प्रश्न हल-सहित दिए गए हैं। परीक्षार्थियों की बेहतर जानकारी के लिए पुस्तक में पिछले प्रश्न.पत्रा के साथ महत्त्वपूर्ण प्रश्नों पर आधारित माडल पेपर भी हल सहित सम्मिलित किया गया है। पुस्तक में प्रस्तुत 1000 अभ्यास-प्रश्नोत्तरों के समुचित अभ्यास द्वारा अभ्यर्थी निस्संदेह अपने बुद्धि-कौशल तथा सरलता एवं तीव्र गति से प्रश्नों को हल करने की क्षमता का पर्याप्त विकास कर सकेंगे। इस पुस्तक की मदद से परीक्षार्थी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति तथा उन्हें सरल रूप से हल करने की विधियों से भली-भाँति परिचित हो सकेंगे और आगामी परीक्षा में स्वयं को आत्मविश्वास सहित, सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर सकेंगे।
पुस्तक में प्रस्तुत विशेष पठन एवं अभ्यास-सामग्री जहाँ आपके लिए 'गागर में सागर' समान सिद्ध होगी, वहीं इसके साथ आपकी अपनी बुद्धिमत्ता तथा अभ्यास का संयोजन इस परीक्षा में आपकी सफलता एवं उज्जवल भविष्य का मार्ग सुनिश्चित करेगा।